Wednesday, October 21st, 2026

भारतीय युवा कांग्रेस के यंग इंडिया के बोल कार्यक्रम के माध्यम से दिल्ली के मंच पर सम्मानित हुए अभिमन्यु मिश्रा

राजनांदगांव
राजनांदगांव शहर के युवा कांग्रेसी अभिमन्यु मिश्रा ने भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यक्रम यंग इंडिया के बोल के माध्यम से युवा कांग्रेस मुख्यालय दिल्ली में मंच पर अपनी बात रखी।

भारतीय युवा कांग्रेस अपने महत्वाकांक्षी प्रवक्ता चयन के कार्यक्रम यंग इंडिया के बोल के माध्यम से पिछले कुछ महीनों से लगातार संभाग स्तर पर भाषण प्रतियोगिता व वीडियो के माध्यम से युवा प्रवक्ताओं का चयन कर रही थी, उसके बाद हर जिले से चयनित प्रवक्ताओं की रायपुर स्थित राजीव भवन में भाषण प्रतियोगिता सम्पन्न कराई गई, इसी तरह पूरे देश भर में हर राज्य में इसी तर्ज पर प्रवक्ताओं का चयन किया गया उसके बाद सभी राज्यों से चयनित प्रवक्ताओं का युवा कांग्रेस मुख्यालय दिल्ली में ग्रैंड फिनाले 21, 22 व 23 नवंबर को रखा गया जिस कार्यक्रम में राजनांदगांव के युवा अभिमन्यु मिश्रा भी छत्तीसगढ़ की चयनित टीम के साथ शीर्ष नेताओं के नेतृत्व में दिल्ली पहुचे व मंच पर अपना वक्तव्य रखा तथा छत्तीसगढ़ की ओर से प्रतिभागिता करने के लिए भारतीय युवा कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लवरु व युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष कोविड काल के बाद आॅक्सीजन मैन के नाम से जाने वाले श्रीनिवास बी वी द्वारा दिल्ली में प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इसपर  मिश्रा ने छत्तीसगढ़ राज्य के प्रभारी प्रवक्ता मैनुद्दीन व राष्ट्रीय प्रवक्ता संजीव शुक्ला का खास तौर पर पूरे कार्यक्रम के दौरान सहयोग देने धन्यवाद करते हुए इस अवसर के लिए प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष पूर्णचन्द्र पाढ़ी कोको, जिला प्रभारी गुलजेब अहमद, सह प्रभारी दीक्षा पांडेय व जिलाध्यक्ष मनीष निर्मल के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

#Congress

Source : Agency

पाठको की राय