Monday, October 19th, 2026

टोरंटो में अभय ने गुडफेलो क्लासिक स्क्वाश खिताब जीता

नई दिल्ली.
एशियाई खेलों के पदक विजेता अभय सिंह ने टोरंटो में गुडफेलो क्लासिक स्क्वाश टूर्नामेंट के फाइनल में इलियट मौरिस डेवरेड को 3-0 से हराकर आठवां पीएसए खिताब जीता। इस चैलेंजर स्क्वाश टूर्नामेंट की कुल इनामी राशि नौ हजार डॉलर थी। शीर्ष वरीय भारतीय अभय ने अपने करियर के 12वें फाइनल में खेलते हुए डेवरेड को 40 मिनट में 11-7, 11-9, 11-9 से हराया।

दुनिया के 66वें नंबर के खिलाड़ी अभय का साल का यह दूसरा चैलेंजर खिताब है। इससे पूर्व उन्होंने पिछले महीने मुंबई में जेएसडब्ल्यू विलिंगडन का खिताब जीता था। पिछले साल हांगझोउ एशियाई खेलों में टीम स्वर्ण और मिश्रित युगल कांस्य पदक जीतने वाले अभय अब मार्च में कनाडा पुरुष ओपन में हिस्सा लेंगे।

 

#Toronto

Source : Agency

पाठको की राय