Tuesday, October 20th, 2026

एशियाई युगल स्क्वाश के पहले दिन जीते अभय सिंह

नई दिल्ली
एशियाई खेलों के पदक विजेता अभय सिंह ने मलेशिया के जोहोर में चल रही एशियाई युगल स्क्वाश चैम्पियनशिप के पहले दिन भारतीय चुनौती की अगुवाई करते हुए अपने दोनों वर्गों में जीत दर्ज की। भारतीय दल ने पांच में से चार मुकाबले जीते।

अभय और वेलावन सेंथिलकुमार ने फिलीपीन के डेविड पेलिनो और रेमार्क बेगोर्निया को पुरूष युगल में 2.0 से हराया। वहीं अभय और जोशना चिनप्पा ने मिश्रित युगल में फिलीपीन के वोन्ने डालिडा और बेगोर्निया को 11.4, 11.3 से मात दी। इसके बाद सिंगापुर की नैशा सिंह और एंडर्स ओंग वी जुन को 11.3, 11.6 से हराया। महिला युगल में रतिका एस सीलान और पूजा आरती ने एक मैच जीता जबकि एक हारा।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय