Wednesday, October 21st, 2026

अभा कायस्थ महासभा ने प्रथम पुण्यतिथ पर याद किया पूर्व सांसद व राज्यसभा सारंग को

रायपुर
खिल भारतीय कायस्थ महासभा छत्तीसगढ़ इकाई के द्वारा पूर्व सांसद और राज्यसभा सदस्य स्वर्गीय कैलाश नाथ सारंग की प्रथम पुण्यतिथि को सामाजिक अखंडता दिवस के रूप में मनाया गया। उनकी प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी याद में महासभा के द्वारा स्वर्गीय कुलदीप निगम वृद्धाश्रम माना में कंबल वितरण, स्वल्पाहार तथा चित्रांश म्यूजिकल ग्रुप द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में काफी संख्या में समाज के वरिष्ठ, महिला एवं युवा शामिल हुए।

इस अवसर पर महासभा के राष्ट्रीय सचिव रज्जन श्रीवास्तव एवं महासभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद खरे ने सारंग को याद करते हुए बताया कि उन्होंने ही अखिल भारतीय कायस्थ महासभा का विस्तार किया तथा लम्बे समय तक महासभा का नेतृत्व, निर्देशन तथा कायस्थ समाज को सम्मान दिलाया। आज वो हमारे बीच में नहीं हैं लेकिन उनके विचार और उनके किए गए कार्य हमारे लिए प्रेरणादायक तथा उनकी अवधारणा सदैव हम सभी का  मार्गदर्शन करती रहेंगी। समाज के वरिष्ठ संजय श्रीवास्तव ने भी उनका स्मरण करते हुए कहा कि उनका व्यक्तित्व और कृतित्व सम्पूर्ण समाज में अविस्मरणीय बना रहे इस उद्देश्य के साथ ही महासभा के द्वारा उनकी पुण्यतिथि को प्रतिवर्ष सामाजिक अखंडता दिवस के रूप में मनाने का निर्णय महासभा के द्वारा लिया गया है।

युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोध कांत सहाय के निदेर्शानुसार इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा वृद्धाश्रम के बुजुर्गों से मिलकर उनसे बात करके तथा समाज के म्यूजिÞकल ग्रुप के द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया। सभी पदाधिकारियों ने स्वर्गीय आदरणीय कैलाश नाथ सारंग जी के चित्र में पुष्प चढ़ाकर उनको श्रधांजलि अर्पित की तथा उनका स्मरण किया गया।

कार्यक्रम में विशेष रूप से महासभा के प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष पी के वर्मा, राजेंद्र निगम, रायपुर जिला अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, युवा जिलाध्यक्ष विश्वानशु श्रीवास्तव, महिला विंग से श्रीमती उषा रज्जन श्रीवास्तव, छाया खरे, प्रदेश महामंत्री अनुषा श्रीवास्तव, शोभा श्रीवास्तव, स्वाति श्रीवास्तव, सीमा वर्मा, प्रीति निगम, युवा विंग से अभिषेक सक्सेना, अमित वर्मा, डॉक्टर विवेक श्रीवास्तव, मिकी श्रीवास्तव, राकेश वर्मा, संजय वर्मा, दीपक श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, वैदूर्य निगम, सत्यम निगम आदि मौजूद थे।

 

Source : Agency

पाठको की राय