Wednesday, October 21st, 2026

अयोध्या में 'तिरंगा यात्रा' निकालेगी AAP

 नई दिल्ली 
आम आदमी पार्टी (आप) मंगलवार को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में "तिरंगा यात्रा" निकालेगी। “यात्रा” का नेतृत्व दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और राज्यसभा सांसद संजय सिंह करेंगे, दोनों सोमवार को शहर पहुंचे और भगवान राम और भगवान हनुमान की पूजा अर्चना की। गुलाब बारी से गांधी पार्क तक शहर में ये 'तिरंगा यात्रा' निकाली जाएगी। इससे पहले, सिसोदिया और सिंह जिनके पहले दिन के कार्यक्रम में संतों के साथ बैठक शामिल थी, ने ट्विटर पर अपनी अयोध्या यात्रा की तस्वीरें साझा कीं।

AAP की "तिरंगा यात्रा" ऐसे समय में हो रही है जब वह अगले साल विधानसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने की कोशिश कर रही है। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी ने 29 अगस्त को आगरा में अपनी राज्यव्यापी "यात्रा" शुरू की, और 1 सितंबर को नोएडा में भी कार्यक्रम आयोजित किया। आने वाले दिनों में, कार्यक्रम यूपी की राजधानी लखनऊ में भी होगा।

बता दें कि अगस्त में, AAP ने भारत के स्वतंत्रता के 75 वें वर्ष को चिह्नित करने के लिए उत्तर प्रदेश में "तिरंगा यात्रा" की घोषणा की थी। मंगलवार का कार्यक्रम तब हो रहा है जब आज ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय की आधारशिला रखने के लिए अलीगढ़ में होंगे। पीएम मोदी की यात्रा को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा विधानसभा चुनावों के लिए अपने अभियान की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।

 

#AAP

Source : Agency

पाठको की राय