Wednesday, October 21st, 2026

गुजरात विधानसभा चुनाव में "आप "सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी

अहमदाबाद
 आम आदमी पार्टी ( AAP ) प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सोमवार 14 जून को गुजरात दौरे पर हैं। अहमदाबाद में मीडिया से बातचीत के दौरान केजरीवाल ने कांग्रेस और बीजेपी दोनों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीजेपी  और कांग्रेस  दोनों मिलकर चुनाव लड़ रही हैं। इसका खामियाजा सिर्फ आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।

इस दौरान केजरीवाल ने बड़ा ऐलान भी किया। उन्होंने कहा कि आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी सभी सीटों पर उपने उम्मीदवार उतारेगी। केजरीवाल की मौजूदगी में इसुदानभाई गढ़वी ने भी आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली।

सोमवार को गुजरात दौरे पर पहुंचे आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा है आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में उनकी पार्टी सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। उन्होंने कहा गुजरात की जनता अब विकास की राह पर आगे बढ़ेगी। लंबे समय से प्रदेश की जनता को विकल्प की तलाश थी, जो अब पूरी हो गई है।

 

#गुजरात विधानसभा

Source : Agency

पाठको की राय