Tuesday, October 20th, 2026

विनेश फोगाट के सामने आप ने कविता दलाल को उतारा

चंडीगढ़
 हरियाणा विधानसभा चुनावों में पहलवान विनेश फोगाट की उम्मीदवारी के बाद सुर्खियों में आई जुलाना सीट का मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। बीजेपी द्वारा पूर्व पायलट योगेश बैरागी को उतारने के बाद आप ने डब्लूडब्लूई महिला रेसलर कविता दलाल (Kavita Dalal) पर दांव खेल दिया है। कविता दलाल कुछ समय पहले आप में शामिल हुई थीं। जींद जिले की रहने वाली बागपत के बिजवाड़ा गांव की बहू हैं। कविता दलाल डब्ल्यू डब्ल्यूई में भारत की प्रथम महिला रेसलर हैं।

जुलाना की हैं कविता दलाल
कविता देवी दलाल पांच भाई-बहनों में से एक हैं। वह हरियाणा के जींद जिले की जुलाना तहसील के मालवी गांव से आती हैं। उनका जन्म इसी गांव में हुआ था। ऐसे में वह जुलाना और जींद की बेटी होने के साथ उत्तर प्रदेश के बागपत की बहू हैं। कविता की शादी 2009 में हुई थाी। उन्होंने 2010 में एक बच्चे को जन्म दिया। जिसके बाद वह खेल छोड़ना चाहती थीं, लेकिन अपने पति से प्रेरित होकर उन्होंने खेलना जारी रखा। कविता ने पिछले दिनों सूट सलवार में रेसलिंग करके सुर्खियां बटोरी थीं।

जुलाना से कौन-कौन मैदान में?
जींद जिले में आने वाली सीट से कांग्रेस ने विनेश फोगाट (Vinesh Phogat), बीजेपी ने पूर्व कैप्टन योगेश बैरागी (Yogesh Bairagi) और जेजेपी ने अपने मौजूदा विधायक अमरजीत सिंह ढांडा को मैदान में उतारा है। आम आदमी पार्टी ने कविता दलाल को टिकट दे दिया है। अब जुलाना की लड़ाई में दो महिला पहलवान के साथ पूर्व पायलट और एक बार के विधायक अमरजीत सिंह ढांडा मैदान में हैं। जींद जिले की इस सीट पर बीजेपी को कभी भी जीत नहीं मिली है। कांग्रेस इस सीट पर 2005 में जीती थी।

 

#Kavita Dalal#Vinesh Phogat

Source : Agency

पाठको की राय