Monday, October 19th, 2026

बजट सत्र में AAP ने की हिंडनबर्ग मुद्दे पर चर्चा की मांग, सर्वदलीय बैठक में संजय सिंह ने कही ये बात

 नई दिल्ली 
 
अमेरिका स्थित रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग की रिपोर्ट पर राजनीतिक तूफान खड़ा हो गया है, जिसने अडाणी समूह की कंपनियों के शेयरों के भाव के गिरने की संभावना जताई है। ऐसे में आम आदमी पार्टी (Aam Aadami Party) ने बजट सत्र (Budget Session) में अडाणी समूह के मुद्दे और इस मामले पर रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग की रिपोर्ट पर चर्चा की मांग की है। इन दलों ने बजट सत्र की पूर्व संध्या पर सोमवार को संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक के दौरान यह मामला उठाया।


AAP की मांग को अन्य दलों का समर्थन
आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) ने सर्वदलीय बैठक (All Party Meeting) के बाद मीडियाकर्मियों से कहा कि उन्होंने सरकार से संसद के आगामी सत्र के दौरान अडाणी-हिंडनबर्ग मुद्दे पर चर्चा करने का आग्रह किया। आप नेता ने आगे दावा किया कि राजद, भाकपा, माकपा और द्रमुक जैसी पार्टियों ने भी संसद में अडाणी मुद्दे पर चर्चा की मांग की।
 
TMC ने जताई चिंता
तृणमूल कांग्रेस के नेता सुदीप बंद्योपाध्याय ने मीडियाकर्मियों से कहा कि अगर अडाणी का मुद्दा बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक में आता है, तो वे इसे संसद में उठाएंगे। टीएमसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी बीबीसी डॉक्यूमेंट्री के प्रदर्शन पर रोक लगाने का मुद्दा भी उठाया। बंद्योपाध्याय ने इस बात पर निराशा जताई कि बढ़ती बेरोजगारी और महिला सशक्तिकरण जैसे मुद्दे संसद में नहीं उठाए जाते। बहुजन समाज पार्टी ने चीनी घुसपैठ का मुद्दा उठाया और संसद में इस पर चर्चा की मांग की।

 

#संजय सिंह

Source : Agency

पाठको की राय