Monday, October 26th, 2026

यूपी में BJP से भिड़ने लगी AAP, लखनऊ नगर आयुक्‍त के कमरे में हुई लड़ाई

लखनऊ
 
पंजाब जीतने के बाद यूपी में और फोकस कर रही आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की लखनऊ नगर आयुक्‍त के कमरे में बीजेपी कार्यकताओं से भिड़ंत हो गई। आरोप है कि आप कार्यकर्ताओं ने पार्षदों को अपशब्द कह दिए। इस पर बीजेपी पार्षद आक्रोशित हो गये। दोनों ओर से गाली गलौज के बाद हाथापाई की नौबत आ गई।


नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह बीच-बचाव करते रहे लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं था। इस बीच बीजेपी पार्षदों ने कुछ और साथियों को बुला लिया, जिससे हंगामा बढ़ गया। आप के जिला अध्यक्ष रोहित श्रीवास्तव मंगलवार को नगर आयुक्त के पास गोला गंज में कुछ दिनों पहले रिक्शे से गिरकर हुई दो वर्ष के बच्चे की मौत के मुआवजे के संबंध में गए थे। वह नगर आयुक्त से 10 लाख मुआवजा देने की बात कह रहे थे।

पार्षद मुन्ना मिश्रा के मुताबिक रोहित श्रीवास्तव ने नगर आयुक्त को प्रार्थना पत्र देते हुए कहा कि सभी 110 पार्षद चोर हैं। विकास का पैसा खा गए। इसी बात पर विवाद हुआ। वहां मौजूद बीजेपी पार्षद नागेन्द्र सिंह चौहान व खुद मुन्ना मिश्रा की कहासुनी होने लगी।

 

 

#BJP से भिड़ने लगी AAP

Source : Agency

पाठको की राय