Sunday, October 25th, 2026

आमिर खान की बढ़ी मुसीबत,इंडिया आर्मी और भावनाओं को आहत करने को लेकर हुई शिकायत

मुंबई
बॉलीवुड एक्‍टर आमिर खान की हाल ही में रिलीज हुई फिल्‍म लाल सिंह चड्ढा को लेकर उनकी मुसीबत बढ़ती ही जा रही है। अब दिल्‍ली के एक वकील ने बॉलीवुड एक्‍टर आमिर खान के खिलाफ शुक्रवार को एक दिल्‍ली पुलिस कमिशनर संजय अरोड़ा के पास एक शिकायत की है। जिसमें एडवोकेट ने आमिर खान, पैरामाउंट पिक्‍सर्च के अलावाअन्‍य के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। भारतीय सेना का अपमान और हिंदुओं की भावनाओं को आहत किया है जिसमें एडवोकेट ने लाल सिंह चड्ढा फिल्‍म में भारतीय सेना का अपमान और हिंदुओं की भावनाओं को आहत किया है। एडवोकेट विनीत जिंदल ने कहा कि इस फिल्‍म में कई अपत्तिजनक डॉयलॉग है, जिसको लेकर आमिर खान और पैरामाउंट पिक्‍चर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए।

फिल्म के सीन ऐसे दिखाए ताकि इंडियन आर्मी को बदनाम किया जाए शिकायत में कहा गया कि लाल सिंह चड्ढा फिल्‍म के निर्माताओं ने एक मानसिक तौर पर आसमान्‍य व्‍यक्ति को इंडियन आर्मी ज्‍वाइन करने की इजाजत देता दिखाया है और जो कारगिल वॉर में भी दुश्‍मनों से लड़ता है। ये सच सभी को पता हैं कि आर्मी ने अपने बेहतरीन सिपाहियों को कारगिल वॉर लड़ने के लिए भेजा था जो विशेष रूप से युद्ध के लिए पहले से प्रशिक्षित थे। फिल्‍म निर्माताओं ने जान बूझकर इस फिल्‍म में ऐसा दिखाया गया है ताकि इंडियन आर्मी को बदनाम किया जाए।
 

 

#आमिर खान

Source : Agency

पाठको की राय