Monday, October 19th, 2026

आमिर खान की बेटी आइरा की शादी आज

मुंबई

आमिर खान की बेटी आइरा की शादी 3 जनवरी को है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आइरा फिटनेस ट्रेनर नुपुर शिखरे के साथ 3 जनवरी को कोर्ट मैरिज करेंगी। दोनों 2021 से रिलेशनशिप में हैं। नवंबर 2022 को इन्होंने धूमधाम से सगाई की थी। आइरा की शादी की तैयारियां जोरों पर है। आइरा आमिर और रीना दत्ता की बेटी हैं। आइरा के अलावा इस साल बॉलीवुड में कई और सेलेब्स शादी के बंधन में बंध सकते हैं। 

एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह भी शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। वो प्रोड्यूसर जैकी भगनानी के साथ रिलेशनशिप में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों इसी साल 22 फरवरी को गोवा में शादी करेंगे। इस शादी में सिर्फ फैमिली मेंबर्स और क्लोज फ्रेंड्स शामिल होंगे। हालांकि, रकुल और जैकी दोनों की तरफ से कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। रकुल और जैकी करीब 2 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। रकुल ने 2022 में अपने बर्थडे पर जैकी के साथ एक रोमांटिक फोटो पोस्ट कर अपने रिलेशनशिप को कंफर्म किया था। उन्होंने जैकी को उस साल का ‘सबसे बड़ा गिफ्ट’ बताया था। रकुल ने 2014 में आई फिल्म यारियां से बॉलीवुड डेब्यू किया था। वो साउथ फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। वहीं, जैकी ने कुछ फिल्मों में काम किया लेकिन अब फिल्म प्रोड्यूसर बन चुके हैं। सिंगर और सॉन्ग राइटर अरमान मलिक भी इस साल शादी कर लेंगे। उन्होंने 28 अगस्त 2023 को ब्लॉगर आशना श्रॉफ से सगाई की थी। अरमान के पिता डब्बू मलिक ने एक इंटरव्यू में कहा था कि दोनों 2024 में शादी कर लेंगे लेकिन अब तक वेडिंग डेट फाइनल नहीं हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आशना और अरमान एक- दूसरे को 2017 डेट कर रहे थे, लेकिन कुछ समय बाद उनका ब्रेकअप हो गया था। 2019 में दोबारा दोनों ने डेट करना शुरू किया। आशना के बारे में बात करें तो वह पेशे से एक यूट्यूबर और व्लॉगर हैं। वहीं अरमान सिंगर और कंपोजर डब्बू मलिक के बेटे हैं।

अरमान ने अपने करियर की शुरूआत 2006 में शो सारेगामापा लिटिल चैंप्स से की थी। तब उनकी उम्र चार साल थी। अरमान ने अपना पहला गाना बतौर चाइल्ड सिंगर फिल्म ह्यतारे जमीन परह्ण के लिए गया था। उन्होंने ‘बम-बम बोले’ गाने में अपनी आवाज दी थी। अदिति और सिद्धार्थ के भी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट करने की खबरें हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों 2024 में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। पिछले साल अदिति के 36वें बर्थडे पर सिद्धार्थ ने उनके साथ एक फोटो शेयर कर अपने रिश्ते को आॅफिशियल किया था। हालांकि अदिति ने इस पर कोई रिएक्ट नहीं किया था। अदिति और सिद्धार्थ फिल्म ‘महा समुद्रम’ में एक साथ नजर आए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के सेट पर ही दोनों की दोस्ती हुई और एक-दूसरे के करीब आ गए। हालांकि दोनों ने कभी अपने रिश्ते को लेकर कुछ नहीं कहा। अदिति की पहले एक्टर सत्यदीप मिश्रा से शादी हुई थी। पिछले साल ही उन्होंने फैशन डिजाइनर मसाबा से दूसरी शादी की है। अर्जुन और मलाइका तकरीबन 6 साल से रिलेशनशिप में हैं। इस दौरान कई बार इनकी शादी की अफवाहें सुनने को मिलीं लेकिन कहा जा रहा है कि 2024 वो साल हो सकता है जब ये दोनों शादी कर सकते हैं। हाल ही में मलाइका के एक्स-हसबैंड अरबाज खान ने भी मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से दूसरी शादी कर रही है। एक इंटरव्यू में जब मलाइका से सेकंड मैरिज पर सवाल किए गए तो उन्होंने कहा कि वो शादी कर लेंगी जब कोई उनसे ऐसा करने के लिए कहेगा।

 

Source : Agency

पाठको की राय