Tuesday, October 20th, 2026

आम आदमी पार्टी का स्थापना दिवस स्कूल में मदद की शुरुआत के साथ मना

मंडला
आम आदमी पार्टी जिला इकाई मंडला ने जिला मुख्यालय स्थित शासकीय प्राथमिक शाला फूलबाड़ी के बच्चों को शैक्षणिक सामग्रियां भेंट कर 26 नवंबर को संविधान दिवस के साथ-साथ आम आदमी पार्टी का भी दसवां स्थापना दिवस  मनाया है।
 
  पार्टी मीडिया प्रभारी कांशीराम वरकड़े के अनुसार आप कार्यकर्त्ताओं ने  शासकीय प्राथमिक शाला फूलबाड़ी मंडला पहुंचकर शिक्षक स्टॉफ और प्रधानाध्यापिका की सहमति लेकर संस्था की गतिविधियों पर आधारित संवाद किया है। 26 नवंबर के दिन के महत्व पर भी  संक्षिप्त में संवाद साझा किया गया। संविधान की उद्देशिका पोस्टर भेंट कर संविधान संदेश  प्रचार-प्रसार  घर-घर तक किये जाने का आग्रह किया है। सभी कक्षाओं के छात्र-छात्रों के  साथ अच्छे  इंसान बनने बातचीत करते हुए उनके हाथों शैक्षणिक सामग्रियां भी दी गईं।जिनको पाकर राष्ट्र के भविष्य कहे जाने वाले बच्चों के चेहरे खिल उठे।इस अवसर पर उपस्थित आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष पी.डी.खैरवार,जिला उपाध्यक्ष सहजान परस्ते और कार्यालय सचिव महेंद्र सोनी ने संयुक्त रूप से कहा कि हम सब शिक्षक, अभिभावक,छात्र और सहयोगी  आम आदमी पार्टी मिलकर इस स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों को बेहतर से बेहतर इंशान बनने प्रेरित कते रहेंगे। जिससे यह स्कूल अन्य स्कूलों के लिए प्रेरणास्रोत बन सके।इस संस्था को बेहतर से बेहतर बनाने में पार्टी अपनी क्षमतानुसार संस्था का समय-समय पर  सहयोग करने पूरी कोशिश करेगी।यथायोग्य मदद के लिए  तमाम समाजसेवियों और जनमानस से भी अपील की गई है।इस आशय की सूचना संबंधित संकुल केंद्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रानी अवंतीबाई मंडला,बी.ई.ओ.,डी.ई.ओ., सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग, कलेक्टर मंडला आदि को भी पत्र के माध्यम से दी गई है।

 

Source : Agency

पाठको की राय