Monday, October 26th, 2026

आम आदमी पार्टी ने 247 पार्षद कैंडिडेट की लिस्ट जारी की

भोपाल
आम आदमी पार्टी ने भी प्रदेश भर के पार्षद कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी कर दी है। नगर निगम, नगरपालिका और नगर परिषद के 247 पार्षद कैंडिडेट को मैदान में उतारा है। इनमें भोपाल, इंदौर, सिंगरौली, सतना, शिवपुरी, विदिशा, राजगढ़, अशोकनगर, शाजापुर, भिंड, छतरपुर, अनूपपुर, आगर--मालवा, नीमच, दमोह, श्योपुर, बैतूल और मुरैना जिले के उम्मीदवार शामिल हैं।

 

#आम आदमी पार्टी

Source : Agency

पाठको की राय