Tuesday, October 20th, 2026

आम आदमी पार्टी ने किया जनसंपर्क, मिल रहा समर्थन

कटनी
कटनी  में आम आदमी पार्टी की महापौर पद प्रत्याशी शशि प्रभा तिवारी शहर में लगातार जनसंपर्क कर लोगों से मुलाकात कर रही हैं। साथ ही आम आदमी पार्टी की नीतियों के संबंध में क्षेत्र की जनता को जानकारी दे रही हैं। जनसंपर्क के दौरान उनके साथ आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

महापौर प्रत्याशी शशि प्रभा तिवारी ने इंदिरा गांधी वार्ड क्रमांक 4 से पार्षद प्रत्याशी ऋषभ पटेल के साथ शिवनगर कुठला एवं शिवाजी नगर में जनसंपर्क किया और वादा किया कि वार्ड की सभी समस्याएं सड़क , जल, नाली , स्ट्रीट लाइट, एवं सभी  सभी घरों में बिजली के परमानेंट कनेक्शन करवाने का वादा किया है।

 महापौर प्रत्याशी शशि प्रभा तिवारी ने कहा कि आम आदमी पार्टी कि नगर निगम में सरकार बनेगी तो भ्रष्टाचार नहीं रहेगा। एकल खिड़की से नगर निगम के सारे कार्य होंगे। कटनी क्षेत्र के अंदर जो नदियों की दुर्दशा की गई है उनका जीवन का जीर्णोद्धार किया जाएगा। जनसंपर्क के दौरान आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष सुनील मिश्रा, जिला प्रवक्ता आशीष तिवारी, राजा सेन, पिंटू मौर्य, सुषमा पांडे, लक्ष्मी गुप्ता सहित काफी संख्या में कार्यकर्ताओं और लोगों की उपस्थिति रही।

 

#Aam Aadmi

Source : Agency

पाठको की राय