Monday, October 19th, 2026

आकाश चोपड़ा की धाकड़ भविष्यवाणी- IND ने 300 बनाया तो 50 रनों से जीतेगा

नई दिल्ली.

आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 फाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। इंडिया इस वर्ल्ड कप में अजेय रहा है, वहीं ऑस्ट्रेलिया लगातार दो मैच हारने के बाद दमदार वापसी की। भारत ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को धोया, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को धूल चटाई। भारत दो बार वर्ल्ड चैंपियन बना है, वहीं ऑस्ट्रेलिया पांच वर्ल्ड कप खिताब जीत चुका है।

भारत अगर वर्ल्ड कप 2023 का खिताब अपने नाम करता है, तो यह उसका तीसरा खिताब हो, वहीं अगर ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड चैंपियन बनता है, तो यह उसका खिताबों का छक्का होगा। वर्ल्ड कप फाइनल को लेकर टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने एक बड़ी भविष्यवाणी की है। आकाश चोपड़ा के प्रिडिक्शन के हिसाब से टीम इंडिया फाइनल में चाहे पहले बैटिंग करे या फिर चाहे पहले बॉलिंग करे, वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच जीतेगी ही। आकाश चोपड़ा ने ट्विटर (अब X) पर लिखा, 'अगर इंडिया पहले बैटिंग करता है, भारत का स्कोर 300 से ज्यादा रहेगा, और भारत मैच 50 रनों से जीतेगा। अगर ऑस्ट्रेलिया पहले बैटिंग करता है, भारत उसे 230-240 रनों तक रोकेगा और भारत छह विकेट से जीतेगा।' वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया ने अभी तक एकजुट होकर दमदार खेल दिखाया है। भारतीय टीम के लिए इस वर्ल्ड कप में अलग-अलग मैचों में अलग-अलग खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया है। इस वर्ल्ड कप में विराट कोहली के बल्ले से सबसे ज्यादा रन निकले हैं। विराट कोहली इस वर्ल्ड कप में 711 रन बना चुके हैं और एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा है। विराट कोहली इस वर्ल्ड कप में तीन शतक लगा चुके हैं और इस तरह से वनडे इंटरनेशनल में उनके 50 शतक पूरे हो चुके हैं। सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट ने करियर का 50वां वनडे शतक लगाया था और सचिन तेंदुलकर के 49 वनडे सेंचुरी के वर्ल्ड रिकॉर्ड को ध्वस्त किया था।

 

#India's victory hanging

Source : Agency

पाठको की राय