Sunday, October 25th, 2026

ऊधमसिंह नगर में बनने वाले एयरपोर्ट की DPR रिपोर्ट तैयार करेगी AAI, कैबिनेट दी मंजूरी

देहरादून
उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट की डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया तैयार करेगा। कैबिनेट ने नागरिक उड्डयन विभाग द्वारा इस संबंध में भेजे गए प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है। प्रदेश सरकार ने पंतनगर में अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवा शुरू करने के उद्देश्य से यहां ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण करने का निर्णय लिया है। इसके लिए पंतनगर में नागरिक उड्डयन विभाग को 1072 एकड़ जमीन भी मुहैया कराई गई है। यहां अब एयरपोर्ट बनाने के लिए इसका विस्तृत सर्वे करने के साथ ही मास्टर प्लान, प्रोजेक्ट की कीमत और हवाई जहाज को उतारने के लिए कार्ययोजना बनाए जाने समेत विभिन्न कार्य होने हैं।

राज्य में इनके लिए कोई विशेषज्ञ सेवा प्रदाता एजेंसी नहीं है। इसे देखते हुए प्रदेश सरकार ने AFI से इसके लिए विशेषज्ञ सेवाएं देने का अनुरोध किया है। एएआइ ने स्वीकृति देते हुए इस कार्य की लागत चार करोड़ रुपये बताई और प्रथम किस्त के रूप में 80 लाख रुपये अवमुक्त करने का अनुरोध किया।

 

#एयरपोर्ट की DPR

Source : Agency

पाठको की राय