Sunday, October 25th, 2026

आदित्य ठाकरे का सियासी घमासान के बीच दावा, अगवा विधायक आना चाहते है वापस

नई दिल्ली
महाराष्ट्र में जारी सियासी संकट के बीच उद्धव ठाकरे ने एक बार फिर कैबिनेट की बैठक बुलाई है। शाम पांच बजे कैबिनेट की बैठक होगी। सीएम उद्धव ठाकरे इस बैठक में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शिरकत करेंगे। वहीं, इस बीच भाजपा नेता प्रवीण दरेकर ने महाराष्ट्र के सियासी संकट पर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में राजनीतिक स्थिति अभी अस्थिर है। एमवीए सरकार अल्पमत में है। साथ ही राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने महाराष्ट्र सरकार को पत्र लिखा है। राज्यपाल ने राज्य के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर 22-24 जून तक राज्य सरकार द्वारा जारी सभी सरकारी प्रस्तावों और परिपत्रों की पूरी जानकारी प्रदान करने के लिए कहा है।

 

 

#Aaditya Thackeray

Source : Agency

पाठको की राय