Wednesday, October 21st, 2026

निराश्रितों के आधार कार्ड बनाने कैंप 22 नवंबर से

भोपाल
सामाजिक संस्था जनसंवेदना कल्याण समिति की सेवाएं मानव कल्याण के लिए जारी हैं। लावारिस लाशों के अंतिम संस्कार से लेकर भूखों को भोजन उपलब्ध कराने के पुण्यदायी कार्यों के साथ ही जनसंवेदना एक और पहल करने जा रही है। आधार कार्ड बनाने के लिए दिनांक 22 नवंबर से 28 नवंबर तक 7 दिवसीय आधार कार्ड कैंप जहांगीराबाद जेल घाटी स्थित डॉक्टर क्लब भवन में लगाया जा रहा है। उक्त जानकारी जनसंवेदना समिति प्रमुख राधेश्याम अग्रवाल ने दी।

बताया कि निराश्रित, बेसहारा के लिए 22 नवंबर से 28 नवंबर तक प्रात: 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आधार कार्ड कैंप लगाया जा रहा है। इस कैंप का शुभारंभ मध्य प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग एवं पूर्व विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह के मुख्य आतिथ्य में होगा। कैंप में आधार केंद्र के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहेंगे। श्री अग्रवाल ने बताया कि जनसंवेदना द्वारा निराश्रित लोगों को आधार कैंप तक लाने ले जाने के लिए वाहन सुविधा उपलब्ध रहेगी।

उन्होंने अपील की है कि ऐसे लोगों को कैंप तक पहुंचा कर इस पुनीत कार्य में सहयोग प्रदान करें ताकि उन लोगों को भी आधार के माध्यम से पहचान मिल सके। राधेश्याम अग्रवाल जनसंवेदना प्रभु जी खबर आज प्रदेश टुडे में लगवा दें और सब आपकी कृपा है

 

#Aadhar card

Source : Agency

पाठको की राय