Saturday, October 24th, 2026

बिहार-पटना में घर में युवक की हत्या, त्रिकोंणीय प्रेम या संपत्ति विवाद को मान रहे कारण

पटना.

पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के देवी स्थान के पास युवक की हत्या कर दी गई है। पुलिस ने एक घर के बंद कमरे से उसका शव बरामद किया है। उसके गले में एक साड़ी लपेटी हुई थी और कमरे के अंदर आलमारी में रखे गए जेवरात गायब थे। मृतक की पहचान बुद्ध कॉलोनी निवासी रवि कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने घटनास्थल पर डॉग स्क्वाड टीम और एफएसएल के माध्यम से जांच शुरू कर दी है।

पुलिस इसे प्रथम दृष्टया में मामला हत्या का बता रही है। हत्या त्रिकोणीय प्रेम संबंध का भी प्रतीत हो रहा है। बताया जा रहा है कि रवि की शादी वर्ष 2018 में रुचि कुमारी से हुई थी। शादी के बाद रुचि कुमारी गर्भवती हो गई। इसके बाद रवि और रुचि कुमारी के बीच पारिवारिक विवाद को लेकर लड़ाई झगड़ा शुरू हुआ और मामला न्यायालय पहुंच गया। न्यायालय में रवि ने अपनी पत्नी रुचि कुमारी के डिवोर्स का आवेदन फाइल किया जो अभी विचाराधीन है। इसके बाद रवि और रुचि कुमारी दोनों अलग-अलग रहने लगे। इस बीच कुछ माह पूर्व रुचि कुमारी ने जब अपने पति रवि कुमार के मोबाइल पर फोन किया तो मोबाइल के फोन से एक लड़की की आवाज आयी। जब रुचि ने पूछा कि आप कौन बोल रही हैं। इस पर यह जवाब मिला कि वह अनामिका बोल रही है और रवि ने उन्हें यह हिदायत दिया है कि दोबारा वह इस मोबाइल पर फोन ना करें।

भाभी और बहन ने मिलकर पति की हत्या की
रुचि कुमारी ने आरोप लगाया कि रवि का एक दूसरी लड़की से अवैध संबंध चल रहा था। शनिवार की सुबह उसे सूचना मिली कि रवि का मोबाइल बंद है। सूचना पाकर जब वह वहां पहुंची तो पाया गया कि रवि का कमरा बंद मिला। सूचना देने पर बुद्धा कॉलोनी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खोलकर अंदर गई। कमरे के अंदर रवि की लाश पड़ी थी। कमरे के अवलोकन से यह पता चलता है कि आलमारी में रखे गए जेवर भी वहां से गायब मिले। रवि की पत्नी रुचि कुमारी ने आरोप लगाया कि उनकी भाभी और बहन ने मिलकर उनके पति की हत्या करवा डाली और जेवर लेकर फरार हो गईं। पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले ओर आरोपियों की गिरफ्तार करे।

 

#Bihar-Patna#youth murdered#love triangle or property

Source : Agency

पाठको की राय