Sunday, October 25th, 2026

रायपुर में युवक का अपहरण कर मारपीट, दिल्ली से पकड़ाए चार आरोपी, पुलिस ने निकाला जुलूस

रायपुर

राजधानी रायपुर में युवक का अपहरण कर मारपीट करने वाले चारों आरोपियों को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आज शहर में आरोपियों का जुलूस निकाला. इसके बाद चारों को जेल भेज दिया.

बता दें कि हाल ही में चारों आरोपियों ने एक युवक का अपहरण कर मारपीट की थी. मरा समझकर उसे सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए थे. आरोपियों ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी किया था.

आरोपियों के खिलाफ गुढियारी थाना के रामनगर चौकी में अपहरण और मारपीट समेत आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही थाी. पुलिस ने चारों आरोपी प्रिंस बागड़े, अंकुश और ललित कुर्रे समेत अनिल सिन्हा को दिल्ली से गिरफ्तार किया है.

 

Source : Agency

पाठको की राय