Sunday, October 25th, 2026

वित्त मंत्रालय में कार्यरत युवक ने ओएलएक्स पर झूला बेचने एड डाला, तो खाते से निकले 45 हजार रूपये

भोपाल
 ओएलएक्स पर सामान बेचने के दौरान एक युवक साइबर ठगी का शिकार हो गया। युवक ने कुछ दिनों पहले आनलाइन वेबसाइट पर झूला बेचने का एड डाला था, जिसे खरीदने के लिए पहले ठग ने उसे मैसेज किया और फिर उसे जाल में फंसाकर 45 हजार रूपये ठग लिए।

साइबर क्राइम सेल के अनुसार स्वपनिल कुमार महाजन ने ओएलएक्स पर अपना झूला बेचने के लिए एक एड डाला था। झूला खरीदने के लिए युवक के पास वेबसाइट पर ठग का मैसेज गया। इस दौरान दोनों की फोन पर बात हुई, जिसमें एक निश्चित राशि पर झूला बेचने की डील पक्की हुई।

युवक ने उसे पहले यूपीआइ पर एक रूपये भेजने की बात कही, लेकिन वो उसके बैंक खाते में नहीं पहुंचा। इसके बाद ठग ने युवक की यूपीआइ आइडी पर पैसे भेजने की रिक्वेस्ट भेजी, जिसे समझने में स्वप्निल से भूल हो गई और उसने दो दिन पहले अलग-अलग पेमेंट के माध्यम से कुल 45 हजार रूपये ठग के बैंक खाते में भेज दिए।

बताया जा रहा है युवक वल्लभ भवन में वित्त मंत्रालय में कार्यरत है, वह वित्त सचिव का पीए है। इस केस को सुलझाने के लिए विभाग से साइबर पुलिस को विशेष किया गया है। देखना होगा पुलिस कितने जल्दी इस केस को सुलझा पाती है

 

#fraudster

Source : Agency

पाठको की राय