Wednesday, October 21st, 2026

शर्त जीतने के लिए जलते पटाखों पर बैठा युवक, एक धमाका और मौत

बेंगलुरु

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में दीपावली के दिन एक शख्स की उसके दोस्तों की लगाई गई शर्त की वजह से मौत हो गई. 31 अक्टूबर को दीपावली पर कोनानकुंटे में 32 साल के शबरीश को उसके दोस्तों पटाखों से भरे डिब्बे के ऊपर बैठा दिया गया. उसके दोस्तों ने वादा किया था कि अगर वह पटाखों के डिब्बे पर बैठने की शर्त जीत लेगा, तो उसे एक ऑटोरिक्शा खरीद कर देंगे. चंद पैसे पाने की आस में शबरीश कुछ सोचे बिना पटाखों के डिब्बों पर बैठ गया. इसमें विस्फोट होते ही उसकी मौत हो गई. पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है. मामले की जांच जारी है.

DCP साउथ लोकेश के मुताबिक, दीपावली पर शबरीश और उसके दोस्तों ने जमकर शराब पी. फिर सभी पटाखे फोड़ने लगे. इसी दौरान दोस्तों ने शबरीश को पटाखों से भरे डिब्बे पर बैठने का चैलेंज दिया. नशे में धुत शबरीश ने बिना सोचे चैलेंज मान लिया. दोस्तों ने कहा था कि अगर वह पटाखों पर बैठने का चैलेंज जीत गया तो उसे ब्रांड न्यू ऑटो खरीदकर देंगे.

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि 4 लड़के शबरीश को पटाखों के डिब्बे पर बैठाते हैं. फिर इनमें से कोई आग लगा देता है. चंद सेकेंड में तेज धमाका होता है और शबरीश लुढ़कते हुए जमीन पर गिर जाता है. फिर धुआं कम होते ही उसके दोस्त उसे घेर लेते हैं. बाद में उसकी मौत हो जाती है.

इस घटना के बाद शबरीश के परिवार ने उसके 6 दोस्तों के खिलाफ केस दर्ज कराया है. पुलिस इन 6 लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है.

 

#firecrackers

Source : Agency

पाठको की राय