Friday, October 23rd, 2026

बेतिया में पत्नी से मिलने ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, चार साल पहले हुई थी शादी

बेतिया.

बेतिया में पत्नी से मिलने ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना जिले में मझौलिया थाना क्षेत्र के गुरुचुरवा नहर के पास की है। इधर, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

वहीं, थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के सहबजवा गांव निवासी कपिल देव महतो के 28 वर्षीय पुत्र अनिल महतो के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि मामले में मृतक के परिजन के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, स्थानीय लोगों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार अनिल शुक्रवार देर शाम अपने घर से पत्नी से मिलने ससुराल बैठनिया जा रहा था। इसी दौरान गुरुचुरवा नहर के पास अनियंत्रित होकर ईंट लदा ट्रैक्टर से जा टकराया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक की शादी चार वर्ष पहले हिंदू रीति-रिवाज से बैठनिया निवासी स्वर्गीय विजय महतो के 25 वर्षीय पुत्री रीना देवी से हुई थी।

लोगों ने बताया कि पहले से ईंट लोड़ ट्रैक्टर सड़क किनारे खड़ी थी। युवक का बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े ईंट लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराया। इसमें घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई। वहीं, घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इधर, थानाध्यक्ष ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम कराने लिए जीएमसीएच बेतिया भेजा गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।

 

#going to meet wife died in accident

Source : Agency

पाठको की राय