Wednesday, October 21st, 2026

एक युवक ने अपने ही चाचा की बेरहमी से कर दी हत्या

जशपुर

जशपुर जिले में एक युवक ने अपने ही चाचा की बेरहमी से हत्या कर दी है। बताया गया कि दोनों के बीच जमीन को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद आरोपी ने लाठी से वारकर अपने चाचा को मौत के घाट उतार दिया। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सन्ना थाना के उपरकापा गांव का है।

दरअसल इस मामले में आरोपी की चाची इंद्रमुनी बाई ने शुक्रवार को शिकायत की थी कि उसका भतीजा शत्रुघन कोरवा (23) गुरुवार को उनके घर के पास आया था। घर के पास आकर शत्रुघन ने पहले गाली गलौज शुरू किया, फिर अपने चाचा रूकम साय कोरवा को बोला की तुम्हारे पास जमीन ज्यादा है। यहां से अपना घर हटालो। इसके बाद शत्रुघन ने जमकर विवाद शुरू कर दिया। विवाद इतना बढ़ा कि उसने वहीं रखे लाठी को उठाया और अपने चाचा रूकम साय के ऊपर कई वार किए। जिससे रूकम बुरी तरह घायल हो गया। वारदात को अंजाम देकर शत्रुघन वहां से भाग निकला।

इधर, हादसे के बाद रूकम के परिजन उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सन्ना लेकर पहुंचे। जहां उसकी हालत को देखते हुए रूकम को जिला अस्पताल रेफर किया। यहां इलाज के दौरान 05 नवंबर की सुबह रूकम की मौत हो गई। रूकम की मौत के बाद परिजनों ने पूरे मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई। जिसके बाद आरोपी को शनिवार को ही उपरकापा से गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया है। पुलिस अब आगे की कार्रवाई में जुटी है।

 

Source : Agency

पाठको की राय