Friday, October 23rd, 2026

महाराष्ट्र में दीवार गिरी तो ओडिशा में भूस्खलन

नई दिल्ली
महाराष्ट्र और ओडिशा में शुक्रवार शाम दो अलग-अलग घटनाओं में कुल छह लोगों की मौत हो गई। महाराष्ट्र के भिवंडी इलाके में स्थित एक पॉवर लूम फैक्ट्री में दीवार गिर जाने की वजह से वहां काम कर रहे तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि 4 लोग घायल हो गए। घटना के बाद फैक्ट्री में अफरा तफरी मच गई। आनन-फानन में घायलों को नजदीक के अस्पताल में पहुंचाया गया जहां उनका इलाज किया जा रहा है। दूसरी ओर से ओडिशा के कोरापुट में बारिश के बाद हुए भूस्खलन की वजह से तीन महिलाओं ने दम तोड़ दिया जबकि एक लोग घायल बताए जा रहे हैं। कोरापुट पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बारिश के बाद हुए भूस्खलन में दबने की वजह से तीन महिलाओं की मौत हो गई जब कि एक घायल हो गया। घायल का इलाज कराया जा रहा है। बता दें कि शुक्रवार शाम दिल्ली समेत कुछ राज्यों में मौसम ने अचानक करवट ले लिया। शुक्रवार शाम को दिल्ली समेत की राज्यों में तेज आंधी के साथ हल्की बारिश भी देखने को मिली।

 

 

#Odisha

Source : Agency

पाठको की राय