Tuesday, October 20th, 2026

दो बड़े शराब ठेकेदारों के बीच मारपीट का एक वीडियो वायरल

ग्वालियर
 प्रदेश के दो बड़े शराब ठेकेदारों (liquor contractor)  मारपीट का वीडियो वायरल । खास बात ये है कि दोनों के बीच सड़क पर एक रेस्टॉरेंट के बाहर पुलिस की मौजूदगी में मारपीट होती है पुलिस बीचबचाव भी करती है लेकिन पूरे मामले को रफा दफा कर देती है।

मध्य प्रदेश (MP News) के दो बड़े शराब ठेकेदारों के बीच मारपीट का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो सिटी सेंटर में एसपी ऑफिस के पास बने क्वालिटी रेस्टॉरेंट के बाहर का है। वीडियो में कुछ लोग आपस में गाली गलौज कर रहे हैं , मारपीट कर रहे है।  मारपीट का ये वीडियो कथित तौर पर शराब ठेकेदार लल्ला शिवहरे और लक्ष्मी नारायण शिवहरे का बताया जा रहा है।


हंगामे की सूचना पर पुलिस भी क्वालिटी रेस्टॉरेंट पर पहुंची और मारपीट कर अलग किया लेकिन कोई एक्शन ना लेते हुए मामले को रफा दफा कर दिया और किसी पर कार्यवाही नहीं की। घटना के बाद पुलिस (Gwalior News) की इस कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ये वीडियो पिछले रविवार का बताया जा रहा है।

 

#मारपीट

Source : Agency

पाठको की राय