Tuesday, October 20th, 2026

धार में अचानक घूमने लगा शिवलिंग के ऊपर जल से भरा कलश, वीडियो वायरल

धामनोद
आज सूर्य ग्रहण है, पूजा-अर्चना के बाद मंदिर के पट बंद कर दिए जाएंगे। वहीं, ऐसे में मध्य प्रदेश के एक मंदिर में वहां के पुजारी ने कुछ ऐसा देखा जिससे उनको अपने आंखों पर यक़ीन करना मुश्किल हो गया। यहां के नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में शिवलिंग के ऊपर बंधा हुआ जल से भरा कलश अचानक तेज गति से घूमने लगा। ऐसी अचंभित करने वाली घटना को देखने के लिए भक्तों की भारी भीड़ जमा हो गई।

जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के धार जिले के धामनोद नगर में बावड़ी मोहल्ले में स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में शिवलिंग के ऊपर बंधा हुआ जल से भरा कलश अचानक बहुत हीं तेज गति से घूमने लगा। मालूम हो कि ये बातें सुनते हीं इस अद्भुत घटना को देखने के लिए भक्तों की भारी भीड़ जमा हो गई।

मालूम हो कि आज सूर्य ग्रहण है और सूतक से पहले यहां के पुजारी द्वारा रात 3 बजे पूजा-पथ करने के बाद मंदिर के पट बंद कर दिए गए थे। लेकिन रोज की तरह दर्शन करने वाले भक्त जब मंदिर पहुंचे और वहां पट बंद होने के कारण शिखर के दर्शन करने लगे तभी कुछ भक्तों की नजर भगवान के मंदिर में जाली से गर्भगृह में पड़ी तो शिवलिंग के ऊपर लगा जल से भरा कलश घूम रहा था।

जानकारी के अनुसार भक्तों ने शहर के और सभी लोगों को इसकी जानकारी दी। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ यहां जमा हो गई। इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया, भक्त इस घटना को सूर्य ग्रहण से जोड़कर देख रहे हैं। जानकारी के मुताबिक मां नर्मदा का जल शिवलिंग के ऊपर अभिषेक के लिए कलश में भरा जाता है। 

 

Source : Agency

पाठको की राय