Friday, October 23rd, 2026

रीवा-प्रयागराज हाइवे पर सोहागी घाटी में मछली से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, मची लूटने की होड़

रीवा
रीवा-प्रयागराज हाइवे पर सोहागी घाटी में मछली से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं ट्रक पलटते ही सड़क पर मछलियां बिखर गईं, जिसे लूटने के लिए लोगों में होड़ लग गई। ग्रामीण मछलियां भर-भर कर ले जाने लगे।

मछली लोड ट्रक रीवा से प्रयागराज की ओर जा रहा था। रीवा से करीब 65 किमी दूर प्रयागराज हाइवे सोहागी घाटी पड़ती है। यहां अक्सर हादसे होते रहते हैं। ट्रक सोहागी घाटी में ही अनियंत्रित होकर पलट गया। पलटते ही ट्रक में भरी मछलियां रोड पर बिखर गई। सड़क पर मछलियां देख राहगीर और ग्रामीण उसे उठाने लगे। मछली लोड ट्रक के पलटने के बाद मछली लूटने की होड़ मच गई। ग्रामीण और राहगीर बोरी में भर-भरकर मछली लेकर भागते नजर आए।

हादसे के बाद गंभीर रुप से घायल ड्राइवर को त्योंथर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जैसे ही ग्रामीणों और राहगीरों ने देखा कि सड़क पर मछलियां पड़ी हैं। वे उन्हें उठाने के प्रयास में जुट गए। हालांकि सड़क हादसे में ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है।

 

#A truck loaded with fish overturned uncontrollably

Source : Agency

पाठको की राय