Saturday, October 24th, 2026

एक पेड़ माँ के नाम: स्व. श्रीमती पूजा थापक की स्मृति में जनसम्पर्क परिसर में रोपा हरसिंगार का पौधा

भोपाल
जनसंपर्क विभाग की होनहार सहायक संचालक श्रीमती पूजा थापक की दो दिन पहले हुई असामयिक मृत्यु ने विभागीय अमले को झकझोर कर रख दिया है। स्व. श्रीमती पूजा थापक की स्मृति में संचालनालय परिसर में शुक्रवार को जनसम्पर्क संचालनालय के अधिकारी-कर्मचारियों ने "एक पेड़ मां के नाम" के तहत हरसिंगार का पौधा रोपित किया।

अपर संचालक श्री जी. एस. वाधवा ने कहा है कि विभाग के सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने संकल्प लिया है कि हम सभी स्व. श्रीमती पूजा थापक की स्मृति में लगाए गए पौधे को वृक्ष बनने तक सहेजेंगे।

पौध-रोपण के अवसर पर अपर संचालक श्री संजय जैन, संयुक्त संचालक श्री मुकेश मोदी और श्री घनश्याम सिरसाम, उप-संचालक श्री क्रांतिदीप अलूने, श्री अवनीश सोमकुंवर, श्री टी.के. चटर्जी, श्री संतोष मिश्रा, श्रीमती बिंदु सुनील, श्री अरुण शर्मा, सहायक संचालक श्री अंकुश मिश्रा, श्री राजेश पाण्डेय, सहायक जनसंपर्क अधिकारी श्री महेश दुबे, श्री अनिल वशिष्ठ सहित विभागीय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री अरविंद सावनेर एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

#A tree in the name of mother

Source : Agency

पाठको की राय