Friday, October 23rd, 2026

गुजरात के भुज में एक दर्दनाक घटना, देशभक्ति गीत गा रही महिला अचानक गिर पड़ी, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

भुज
गुजरात के भुज में एक दर्दनाक घटना सामने आया है। यहां एक महिला देशभक्ति कार्यक्रम में गीत प्रस्तुत कर रही थी। उसी दौरान उसे हार्ट अटैक आ गया, जिससे कुर्सी पर बैठी महिला जमीन पर गिर पड़ी। वहां मौजूद लोग तुरंत उस महिला को लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन इससे पहले ही उसकी मौत हो गई।

गुजरात के भुज में एक दुखद घटना घटी। प्रमुचस्वामी नगर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वृक्ष मित्र संस्था द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में एक महिला मंच पर कुर्सी पर बैठकर देशभक्ति की गीत गा रही थी। गीत गाते समय अचानक उसे दिल का दौरा पड़ा और वह कुर्सी से नीचे जमीन पर गिर गई। वहां मौजूद लोग महिला को लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने कहा कि महिला की मौत हार्ट अटैक से हुई है।

मृतक महिला का नाम आरती बेन राठौड़ बताया जा रहा है। वह देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर रही थीं। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो कार्यक्रम में मौजूद लोगों द्वारा रिकॉर्ड किया गया था।

 

#A tragic incident in Bhuj

Source : Agency

पाठको की राय