Saturday, October 24th, 2026

मंत्रालय में चपरासी के कुल 80 पदों पर भर्ती होगी, निकला विज्ञापन

रायपुर
छत्तीसगढ़ मंत्रालय में चपरासी के कुल 80 पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए पहली बार लोक सेवा आयोग ने नोटिफिकेशन जारी किया है।स्थानीय निवासियों के लिए फीस माफ रहेगी। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास है। इसके अलावा अभ्यार्थी को साइकिल चलाना आना चाहिए।

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने विज्ञापन जारी किया है। 80 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 8 जून से शुरू हो जाएगी, जो 2 जुलाई तक चलेगा। इच्छुक उम्मीदवार लोक सेवा आयोग के आॅफिशियल वेबसाइट में जाकर आसानी से आॅनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासियों को फीस देना नहीं पड़ेगा। वहीं बाहर के उम्मीदवारों को तय राशि जमा करना होगा। राज्य सरकार ने भर्ती परीक्षा में फीस माफ करने का ऐलान किया है। जिसके बाद अब प्रतियोगिता परीक्षा में राज्य के स्थानीय उम्मीदवारों को इसका फायदा मिल रहा है।

उम्मीदवारों की आयु सीमा आरक्षण पदों के अनुसार निर्धारित किया गया है। कुछ नियमों के तहत बदलाव भी किया जा सकता है। फिलहाल उम्मीदवार आवेदन जमा करने से पहले नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें। वरना आवेदन निरस्त किया जा सकता है।

 

#ministry#advertisement

Source : Agency

पाठको की राय