Thursday, October 22nd, 2026

पद्मफर्नीचर दुकान में लगी भयानक आग

रायपुर
शदाणी दरबार के शहनाई गार्डन के पास स्थित पद्मफर्नीचर दुकान में अचानक आग गई। जब तक फायर बिग्रेड को सूचना दिया जाता तब तक आग की लपटें भयावह रुप ले चुकी थी। फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश में फायर बिग्रेड की टीम लगी हुई हैं।

माना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार धमतरी रोड पर स्थित शदाणी दरबार के पास दोपहर 12 बजे के करीब पद्मफर्नीचर दुकान में अचानक ही भयानक आग लग गई। माल को तैयार करने के बाद ऊपर बने गोदाम में रखा जाता था और नीचे बड़ा शो रूम है। रोजाना की तरह दुकान संचालक ने दुकान को खोला और दोपहर को बदबू आने पर बाह निकलकर देखा तो गोदाम में आग लग चुका था और धुएं का गुब्बार बाहर निकल रहा था। बड़ी संख्या में प्लास्टिक कूलर, लकड़ी की अलमारी और फर्नीचर जलकर खाक हो गए। दुकान संचालक ने तत्काल फायर बिग्रेड को इसकी सूचना दी और, सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश में लगी हुई है। फिलहाल अभी कितना नुकसान हुआ है इसकी जानकारी काबू बुझने के बाद ही किया जा सकता हैं।

 

#पद्मफर्नीचर दुकान

Source : Agency

पाठको की राय