Sunday, October 25th, 2026

शिक्षक और शिक्षिका बंद कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में इश्क लड़ाते पकड़े गए पकड़े गए, हुई पिटाई

पटना
बिहार के हाजीपुर जिले के मध्य विद्यालय नयागंज में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक शिक्षक और शिक्षिका बंद कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में इश्क लड़ाते पकड़े गए पकड़े गए। यह मामला तब प्रकाश में आया जब शिक्षक की पत्नी को उनके प्रेम प्रसंग की जानकारी मिली और वह गांव के अन्य लोगों के साथ स्कूल पहुंच गई। वहां पहुंचते ही उसने अपने पति और उसकी गर्लफ्रेंड शिक्षिका को रंगेहाथ पकड़ लिया। इसके बाद, गुस्साई पत्नी ने शिक्षिका की जमकर पिटाई कर दी और उसका सिर फोड़ दिया।

इस घटना की जानकारी मिलते ही स्कूल में भारी हंगामा मच गया। गुस्साए ग्रामीणों ने स्कूल में ताला जड़ दिया और जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षक और शिक्षिका लंबे समय से स्कूल में पढ़ाने की बजाय बंद कमरे में इश्क लड़ाते थे, जिससे स्कूल का माहौल खराब हो रहा था और बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही थी। पुलिस को इस घटना की सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। हालांकि, पूरे दिन स्कूल में हंगामा चलता रहा और बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह से ठप हो गई। ग्रामीणों की मांग है कि आरोपी शिक्षक और शिक्षिका का तुरंत ट्रांसफर कर दिया जाए ताकि स्कूल का माहौल सुधर सके और बच्चों की पढ़ाई में कोई बाधा न आए।

इस घटना से नाराज ग्रामीणों ने गुरुवार को भी स्कूल में हंगामा जारी रखा और साफ-साफ कह दिया कि जब तक दोनों का ट्रांसफर नहीं होता, तब तक स्कूल नहीं खुलने देंगे। ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षक और शिक्षिका स्कूल में पढ़ाने के बजाय अपने व्यक्तिगत मामलों में लिप्त रहते हैं, जिससे बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है।

इस घटना ने एक बार फिर से सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के आचरण और उनकी जिम्मेदारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सरकारी स्कूलों में बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए जिम्मेदार इन शिक्षकों का ऐसा व्यवहार न केवल समाज के लिए चिंता का विषय है, बल्कि यह बच्चों की शिक्षा और नैतिकता पर भी गहरा प्रभाव डालता है। इस मामले में उचित कार्रवाई कर बच्चों की शिक्षा और स्कूल के माहौल को सुधारने की आवश्यकता है।

 

#Guruji

Source : Agency

पाठको की राय