चलती कार में अचानक लगी आग ,कार जलकर खाक ,चालक सुरक्षित
सागर
जिले के राहतगढ़ थाना इलाके में एक चलती कार में अचानक आग लग गई। चालक ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। घटना में कार चालक आग की चपेट में आने के थोड़ा झुलस गया वहीं कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई।
घटना सागर विदिशा रोड सेनपा तिराहे के पास की है, जहां राहतगढ निवासी पुष्पेंद्र मीणा अपनी ईको स्पोर्ट कार से बासौदा अपनी बहन को लेने जा रहे थे। तभी सेनपा तिराहे के पास चलती गाड़ी की एसी में आग की लपटें निकलने लगी। पुष्पेंद्र ने तुरंत गाड़ी को कंट्रोल कर चलती गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। हालांकि फिर भी उनके दोनों हाथ और चेहरे आग की चपेट में आ गए। घटना की सूचना मिलते ही 100 डायल और फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। घायल पुष्पेंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। फायर बिग्रेड ने कार में लगी आग को बुझाया लेकिन तब-तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।

पाठको की राय