Wednesday, October 21st, 2026

बेगूसराय में शादी की पूजा में शामिल लोगों की भीड़ में घुसी तेज रफ्तार बस, छह लोगों को रौंदा

पटना  
बिहार के बेगूसराय में एनएच 31 पर गुरुवार को बड़ा हादसा हुआ। ये दर्दनाक हादसा तब हुआ जब शादी समारोह से पहले एक पूजा में शामिल लोग जश्‍न मना रहे थे तभी तेज रफ्तार बस भीड़ में घुस गई और कई लोगों को रौंद दिया। बस की चपेट में आने से छह लोग घायल हो गए हैं। दुर्घटना में घायल हुए लोगों को स्थानीय लोगों ने अस्पताल में आनन-फानन में भर्ती करवाया है।

 
 रिपोर्ट के अनुसार लड़की की गुरुवार को थी, शादी के दिन एक पूजा में महिलाओं और पुरुषों को ग्रुप गाते बजाते हुए जा रहे थी तभी तेज रफ्तार बस ने कई लोगों को कुचल दिया। जिसमें छह लोग घायल हो गए। जिसके बाद उन्‍हें स्‍थानीय निजी अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया।
 
बताया जा रहा है कि ये घटना बेगुसराय के बलिदानी दुर्गा रोड के पास एनएच 31 पर हुई। ये हादसा तब हुआ जब गुरुवार को बेटी की शादी के अवसर पर मटकोर करने के लिए घर वालों और परिजनों के साथ लगभग 60 लोग सड़क पर डीजे के गानों पर डांस करते हुए जा रहे थे तभी इस तेज रफ्तार बस अनियंत्रित हो गई और शादी की रस्‍म में शामिल इस भीड़ में घुस गई और छह लोंगो को रौंद दिया।
 
जिसके बाद वहां चीख पुकार मच गई। वहीं लोगों ने गुस्‍से में आकर बस के शीशे तोड़ते हुए तोड़ फोड़ किया । हालांकि पुलिस मौके पर पहुंच गई और बस को अपने कब्जे में ले ली है।

 

#भीड़ में घुसी तेज रफ्तार बस

Source : Agency

पाठको की राय