Thursday, October 22nd, 2026

अफगानिस्तान में फंसे भारतीयों में से 120 लोगों को राहत की सांस

 काबुल 
अफगानिस्तान में फंसे भारतीयों में से 120 लोगों को राहत की सांस मिली है। भारतीय वायुसेना के सी-17 एयरक्राफ्ट ने काबुल हवाई अड्डे से मंगलवार को सुबह 120 भारतीय अफसरों को लेकर उड़ान भरी। ये सभी लोग अफगानिस्तान में भारतीय दूतावास के अधिकारी हैं। इसके अलावा उनके सुरक्षाकर्मी भी इनमें शामिल हैं। इन सभी लोगों को कल रात की काबुल एयरपोर्ट के सुरक्षित परिसर में ले आया गया था। रात काबुल एयरपोर्ट पर गुजारने के बाद ये सभी लोग वायुसेना के विमान में वतन वापसी के लिए सवार हुए। तालिबान का राज आते ही अफगानिस्तान में भगदड़ की स्थिति है। दुनिया भर के लोग अपने देशों को लौटना चाहते हैं।

इसके अलावा अफगानिस्तान के ही उदारवादी विचारों के लोग भी देश से पलायन कर रहे हैं। खासतौर पर महिलाओं में डर का माहौल है और वे तालिबान से बचकर निकलना चाहती हैं। इस बीच भारत सरकार ने काबुल में अपने दूतावास से राजदूत को वापस बुलाने का फैसला लिया है। उनके अलावा अन्य स्टाफ भी तत्काल वापस बुलाया जा रहा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने यह जानकारी दी है। इसके अलावा गृह मंत्रालय ने वीजा के नियमों में बदलाव किया है ताकि अफगानिस्तान से आ रहे लोगों को मदद की जा सके। भारत में एंट्री के लिए वीजा की नई कैटिगरी 'e-Emergency X-Misc Visa' शुरू की गई है। इसके जरिए वीजा के आवेदनों का फास्ट ट्रैक निपटारा किया जा सकेगा।

 

#Afghanistan

Source : Agency

पाठको की राय