Saturday, October 24th, 2026

सासाराम में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, सरकारी स्कूल में एडमिशन को लेकर हुआ विवाद, चली ताबड़तोड़ गोलियां

सासाराम
बिहार के सासाराम में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. एक सरकारी स्कूल में बच्चे के एडमिशन को लेकर हुए विवाद में गोलीबारी हो गई. घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अहरांव गांव की है जहां प्राथमिक विद्यालय के पास फायरिंग हुई है.

पुलिस ने स्कूल से बरामद किए हथियार
घटना के बाद पुलिस ने स्कूल के पास से तीन देसी कट्टा, एक देसी राइफल, चार जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया है. बताया जा रहा है कि स्कूल में नामांकन को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद फायरिंग की घटना हुई है. पुलिस ने फायरिंग करने वाले आरोपियों की पहचान कर ली है लेकिन उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है. बताया जाता है कि रवि कुमार नामक एक व्यक्ति अपने पुत्र का नामांकन कराने स्कूल पहुंचा था लेकिन बच्चे की उम्र को लेकर बच्चे के पिता और स्कूल की हेड टीचर के बीच बहस हो गई.

टीचर के पक्ष में लोगों ने चलाई गोलियां
विवाद इतना बढ़ गया कि हेड टीचर के पक्ष में गांव के ही कुछ लोग पहुंच गए और फायरिंग शुरू कर दी जिसके बाद अफरातफरी की स्थिति वहां बन गई. डीएसपी ने बताया कि फायरिंग करने वाले की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है. पुलिस ने जब छानबीन शुरू की तो स्कूल के परिसर के गलियारे में एक बोरे में रखा हुआ कई हथियार मिले हैं जिसे जब्त कर जांच की जा रही है.

 

#police recovered weapons from near the school

Source : Agency

पाठको की राय