उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से एक चौंकाने वाला मामला- बेटे ने लिया अपने पिता की हत्या का बदला, उतारा मौत के घाट
मथुरा
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक बेटे ने अपने पिता के हत्यारे को सार्वजनिक सभा के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गई, और मृतक के परिवार वालों ने नेशनल हाईवे को जाम कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाने के लिए समझाइश की, साथ ही आरोपी कृष्णा को गिरफ्तार कर लिया गया है।
दरअसल मामला यह है कि जनवरी 2022 में ग्राम प्रधान रामवीर की हत्या कर दी गई थी। रामवीर की हत्या अमोल और उसके कुछ साथियों ने की थी,अमोल इस हत्या में मुख्य आरोपी था। अमोल कुछ दिन पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आया था और गांव में खुलेआम घूम रहा था। आज, पंचायत की बैठक के दौरान, कृष्णा ने अपने पिता की हत्या का बदला लेने के इरादे से अमोल को गोली मार दी। गोली लगने के बाद अमोल की मौके पर ही मौत हो गई। इस वारदात के बाद गांव में दहशत का माहौल पैदा हो गया।
मृतक के परिवार वालों ने इस घटना के विरोध में नेशनल हाईवे को जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर परिजनों से बातचीत की और जाम खुलवाने की कोशिश की। पुलिस ने इस गंभीर घटना को गंभीरता से लिया और कृष्णा को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के परिवार वाले अब न्याय की मांग कर रहे हैं।
#Son took revenge for the murder of his father

पाठको की राय