Saturday, October 24th, 2026

रसायन लेकर श्रीलंका जा रहे जहाज में गोवा तट पर लगी आग, एक चालक की मौत

पणजी.

गोवा के तट के पास मर्चेंट नेवी के जहाज में 19 जुलाई को आग लगी थी, इस आग पर काबू पा लिया गया है। इस में चालक दल के एक सदस्य की मौत भी हो चुकी है। हालांकि आधिकारिक बयान के अनुसार जहाज के उस हिस्से में आग नहीं फैली जहां खतरनाक सामग्री रखी हुई थी। भारतीय तटरक्षक बल के अधिकारी ने जानकारी दी कि 19 जुलाई को गोवा के तट के पास मर्चेंट नेवी के जहाज में लगी आग पर काबू पा लिया गया है।

गुजरात के मुंद्रा से श्रीलंका के कोलंबो जाते समय गोवा के तट से लगभग 102 समुद्री मील दूर आग लग गई थी। यह एमवी मेर्सक फ्रैंकफर्ट 1,154 कंटेनरों को लेकर जा रहा था, जिसमें बेंजीन और सोडियम साइनेट जैसे खतरनाक सामग्री भी शामिल थे। इसमें लगी आग से चालक दल के एक सदस्य की मौत हो गई है।

 

#Goa#fire on ship

Source : Agency

पाठको की राय