Friday, October 23rd, 2026

जगदलपुर में बरामदे में सो रहे दंपती पर गिरा शेड, तीन घायल हुए मेकाज में भर्ती

जगदलपुर/बस्तर.

बस्तर जिले में सोमवार रात शुरू हुई बारिश से एक ओर जहां शहर के अधिकांश हिस्से में बिजली गुल हो गई। वहीं शहर से लगे नगरनार थाना क्षेत्र के ग्राम मगनपुर में शेड के गिरने से उसकी चपेट में आने से दंपती के साथ ही एक 10 साल का बच्चा भी इसकी चपेट में आ गया। घायलों को बेहतर उपचार के लिए मेकाज में भर्ती किया गया।

जानकारी के मुताबिक, मगनपुर निवासी जग्गू नाग 41 वर्ष, उसकी पत्नी तुलसा 39 वर्ष, घर के एक 10 वर्षीय बच्चे को लेकर घर के बरामदे में सोए हुए थे। अचानक से देर रात से शुरू हुई बारिश और तेज हवाओं के चलते घर में लगा हुआ शेड पति-पत्नी के साथ ही बच्चे पर आ गिरा। इस घटना में पत्नी तुलसा के सिर के साथ ही पैर में गंभीर चोट आई है। वहीं पति के पैर और सिर में चोट लगी। घटना के बाद घर में सो रहे परिवार के लोग घायलों की आवाज सुनकर बाहर आये और घायलों को मेकाज ले गए। परिजनों का कहना था कि घर में टाइल्स लगाने का काम चल रहा था। जिसके कारण घर के लोग कमरे में ना सोकर बाहर बरामदे में सो रहे थे। जिसके चलते इस हादसे में घायल हो गए। फिलहाल, घायलों को मेकाज में भर्ती किया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

 

#shed fell#Jagdalpur

Source : Agency

पाठको की राय