Tuesday, October 20th, 2026

अतीक अहमद के बेटे अली के खिलाफ 25 हजार रुपए का इनाम घोषित

प्रयागराज  

यूपी के बाहुबली पूर्व सांसद अतीक अहमद के छोटे बेटे अली की गिरफ्तारी के लिए यूपी पुलिस ने 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। अली पर पांच करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप है। अतीक अहमद फिलहाल गुजरात की साबरमती जेल में बंद हैं। अली के खिलाफ 21 दिसम्‍बर 2021 को प्रयागराज के करेली थाने मुकदमा दर्ज हुआ था। अली तभी से फरार चल रहा है।

अली पर जमीन कब्‍जाने का भी केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने इस मामले में नामजद छह अन्य लोगों के खिलाफ भी 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। इनमें अतीक अहमद के रिश्तेदार असद, परिवार के करीबी आरिफ उर्फ कछौली, संजय सिंह, फुल्लू, इमरान उर्फ गुड्डू और अमन शामिल हैं।

बड़ा बेटा भी है फरार
बाहुबली सांसद अतीक अहमद का बड़ा बेटा मोहम्‍मद उमर भी फरार चल रहा है। अली के खिलाफ करेली थाने में शिकायत उनके रिश्‍तेदार जीशान ने दर्ज कराई थी। एफआईआर में आरोल लगाया गया है कि अतीक अहमद के बेटे अली और उसके सहयोगियों ने करेली में जीशान उर्फ जानू की 5 बीघा जमीन पर कब्‍जा कर लिया है। आरोप है कि दोनों ने जीशान को जान से मारने की धमकी देकर फोन पर अतीक अहमद से बात करवाई। जेल में बंद अतीक अहमद ने फोन पर जीशान से जमीन को अपनी पत्नी शाहिस्ता के नाम करने को कहा। जमीन नहीं देने की स्थिति में 5 करोड़ रुपए रंगदारी की मांग की। जीशान ने अली और उसके सहयोगियों पर परिवार के लोगों से मारपीट का भी आरोप लगाया। पुलिस ने इस मामले में अली के कुछ सहयोगियों को गिरफ्तार किया है जबकि अली अब भी फरार चल रहा है।

 

#अतीक अहमद

Source : Agency

पाठको की राय