Tuesday, October 20th, 2026

केरल में एक दिन में रिकॉर्ड 55,475 नए मामले सामने आए

तिरुअनंतपुरम
केरल में मंगलवार को कोविड-19 (Covid 19) के रिकॉर्ड 55,475 नए मामले सामने आए हैं। पूरे कोरोना काल में अब तक के ये सर्वाधिक मामले एक दिन में दर्ज हुए हैं। अब राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 57,25,086 हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 154 संक्रमितों की मौत भी हो गई। राज्‍य में अब तक इस महामारी से 52,141 लोगों की मौत हो चुकी है। इससे पहले राज्‍य में सोमवार को सिर्फ 26,514 नए मामले सामने आए थे। मंगलवार को आए नए मामलों में पॉजिटिविटी रेट 44 फीसदी से ज्यादा दर्ज की गई। पिछले 24 घंटों में 1,12,281 सैंपल की जांच हुई थी।


केरल में कोराना वायरस के नए मामले डरावाने हैं। राज्‍य में पहली बार एक दिन में 55,475 नए मामले सामने आए हैं। मंगलवार को पिछले 24 घंटे की आई रिपोर्ट के अनुसार राज्य में अब तक कुल 57,25,086 लोग संक्रमित हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 2.85 लाख एक्टिव मरीजों में सिर्फ 3.68 फीसदी लोग अस्पताल में भर्ती हैं।

राज्‍य में पाबंदियों को बढ़ाया गया
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य के 14 जिलों में से एर्णाकुलम में सर्वाधिक 9,405 नए मामले सामने आए। इसके बाद तिरुवनंतपुरम में 8,606 जबकि त्रिशूर में कोरोना वायरस संक्रमण के 5,520 नए मामले दर्ज किए गए। संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच राज्य सरकार ने पाबंदियों को और बढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की अध्यक्षता में हुई एक समीक्षा बैठक में कई फैसले लिए गए। नए नियमों के तहत अब लगातार तीन दिनों तक 40 प्रतिशत से कम उपस्थिति वाले शैक्षणिक संस्थान दो सप्ताह के लिए बंद रहेंगे।

 

#Kerala in a day

Source : Agency

पाठको की राय