Tuesday, October 20th, 2026

हर घर तिरंगा अभियान के सरदारपुर में आम जनता को जागरूक करने हेतु कार्यक्रम का आयोजन हुआ

धार
आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने व गांधी जी की 125 वी जयंती के उपलक्ष्य में शासन निर्देशानुसार हर घर तिरंगा अभियान के तहत जनपद पंचायत सरदारपुर के खेल मैदान परिसर में आम जनता को जागरूक करने हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  जिसमें आजादी के अमृत महोत्सव का लोगो, मानव श्रृंखला बनाकर दर्शाया गया तथा उसके माध्यम से आम जनता को जागरूक किया गया, ताकि शासन की मंशा अनुसार आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जाए और हर घर तिरंगा फहराया जाए ।

शासन निर्देशानुसार 11 अगस्त से 17 अगस्त तक कार्यक्रम पूरे देश में मनाया जा रहा है।   इसी के तारतम्य में जनपद पंचायत सरदारपुर ग्रामीण क्षेत्र तथा नगर राजगढ़ तथा सरदारपुर की आम जनता से अपेक्षा की गई है कि अभियान के दौरान अपने घरों पर तिरंगा फहराए,  ताकि राष्ट्र भावना मजबूत हो ।
        
कार्यक्रम में समस्त अधिकारीगण तथा  न्यायाधीगण सहित उत्कृष्ट विद्यालय, गर्ल्स  स्कूल तथा अन्य संस्थाओं के विद्यार्थी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

 

Source : Agency

पाठको की राय