Tuesday, October 20th, 2026

रांची के एक अस्पताल में इलाज के दौरान प्रसूता महिला की मौत, आक्रोशित परिजनों ने जमकर हंगामा किया

रांची
झारखंड की राजधानी रांची के एक अस्पताल में  इलाज के दौरान प्रसूता महिला की मौत हो गई। जिसके बाद आक्रोशित परिजनों ने रोड जाम कर जमकर हंगामा किया।
मिली जानकारी के अनुसार, रांची के कटहल मोड़ स्थित रिंची अस्पताल की घटना है। मृतक की पहचान पूजा कुमारी के रूप में हुई है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, गलत तरीके से इलाज करने से प्रसूता की तबीयत बिगड़ने लगी। तबीयत बिगड़ने के बावजूद भी डॉक्टर ने गंभीरता नहीं दिखाई। जिस कारण प्रसूता की मौत हो गई।

वहीं,अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए मृतका के परिजनों और लोगों ने कटहल मोड़ चौक जाम कर दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस वहां पहुंची और लोगों को समझा बुझा कर मामले को शांत किया और सड़क जाम हटवाया।

 

#treatment in a hospital in Ranchi

Source : Agency

पाठको की राय