Monday, October 19th, 2026

रेमडेसिविर ला रहा विमान ग्वालियर में रनवे पर दुर्घटनाग्रस्त

ग्वालियर
 कोरोना संक्रमितों की जान बचाने के लिए रेमडेसिविर इंजेक्शन लेकर आने वाला राज्य सरकार का विमान विमानतल पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हालांकि अभी यह पता नहीं चला है कि विमान दुर्घटनाग्रस्त किस वजह से हुआ है। विमान को उड़ाने वाले तीन सदस्यीय चालक दल के सदस्य घायल हाे गए हैं। उन्हें जयारोग्य अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। विमान नागपुर या जबलपुर से इंजेक्शन लेकर ग्वालियर आया था। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि विमान कहां से इंजेक्शन लेकर आया था।

उल्लेखनीय है कि शहर में रेमडेिसिविर इंजेक्शन की किल्लत है और उपचार के लिए मरीजों को नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में राज्य सरकार ही अपने विमान से ग्वालियर प्रदेश के अन्य हिस्सों में विशेष विमानों से इन इंजेक्शनों को भिजवा रही है। गुरुवार रात करीब नौ बजे रेमडेशिविर इंजेक्शन लेकर राज्य सरकार का विशेष विमान महाराजपुरा एअरपोर्ट पर उतरा। लेकिन विमान लैडिंग करते समय अनियंत्रत हो गया और दुर्घटनाग्रस्त हो गया। एयरपोर्ट प्रबंधन तुरंत ही विमान में मौजूद चालक दल को बचाने के लिए सक्रिय हो गया। बचाव दल ने चालक दल के तीनों सदस्यों को सुरिक्षत निकाल लिया। साथ ही उन्हें उपचार के लिए जेएएच में पहुंचाया है।

 

#रनवे पर दुर्घटनाग्रस्त

Source : Agency

पाठको की राय