Friday, October 23rd, 2026

गर्लफ्रेंड को महंगा मोबाइल गिफ्ट करने का बनाया था प्लान, पुलिस ने ऐन वक्त पर बिगाड़ दिया खेल

बस्ती
यूपी के बस्ती जिले में पुलिस ने दो युवकों का प्लान पूरी तरह से फेल कर दिया। पुलिस ने उनको उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने की योजना बना रहे थे। दरअसल पुलिस ने जिन लोगों को पकड़ा है वह छोटी-मोटी चोरियां करके अपनी जेब खर्च चलाते थे। दोनों की गर्लफ्रेंड थीं। दोनों ने अपनी गर्लफ्रेंड को महंगा मोबाइल फोन गिफ्ट करने का प्लान बनाया था, इसके चलते उन्होंने दो बाइक सवारों को अपना शिकार बनाया और मोटर साइकिलें चोरी कर लीं। मोटरसाइकिलों को बेचकर वह मोबाइल खरीदने वाले थे। इधर पुलिस भी इनकी तलाश कर रही थी। पुलिस ने एन वक्त पर दोनों को धर दबोचा। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने बुधवार को बताया कि अनिकेत सिंह उर्फ कल्लू और नंदलाल उर्फ नंदू ग्राम बड़ेरिया के निवासी है जिन्होंने गर्लफ्रेंड को मोबाइल फोन उपहार में देने का वादा किया था और इसके लिए दोनों ने बाइक चोरी की मगर पुलिस की सक्रियता से उन्हे जल्द ही धर दबोचा गया और चोरी की गई मोटर साइकिलें बरामद कर ली गईं है। उन्होंने बताया कि इन लोगो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया गया है। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया गया कि गर्लफ्रेंड को मोबाइल व गिफ्ट देने के लिए उन्होंने मोटरसाइकिल चोरी की थी। इसके पहले भी वे अपना जेब खर्च चलाने के लिए छोटी-छोटी चोरी करते रहे हैं।

 

 

#A plan

Source : Agency

पाठको की राय