ए पान वाला बाबू ..पर भाजपा नेताओं की धमाल मस्ती खूब हो रहा वायरल
जगदलपुर
सियासी चिंतन शिविर में भाजपा नेताओं के मशहूर गाना.. ए पान वाला बाबू ...पर जमकर थिरकना सूबे में ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर पर सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा कि आखिर चिंता दूर करने का आखिर ऐसा क्या नुस्खा मिल गया कि नेता नाचने लगे और मस्ती का मूड देखकर तो लग नहीं रहा था कि कहीं से वे राजनीतिक मंथन पर बैठे थे। बात कल रात बैठक के बाद जगदलपुर के चिंतन शिविर में नाचने को लेकर हो रही है। सांसद विजय बघेल और आदिवासी नेता नंदकुमार साय तो मांदर की थाप पर ऐसे थिरक रहे थे कि अन्य नेताओं ने अपने को नहीं रोक पाये और फिर क्या था होटल के हाल में पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने सबको खींच खींच कर नचवाना शुरू कर दिया।
इसके बाद यहां पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, सांसद विजय बघेल, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल,प्रेम प्रकाश पांडेय,अजय चंद्राकर, केदार कश्यप पहुंचे। इनके साथ भाजपा के प्रदेश संगठन के अध्यक्ष विष्णुदेव साय और पदाधिकारी पवन साय भी खुद को रोक नहीं पाए। राज्य सभा सांसद राम विचार नेताम और शिव रतन शर्मा भी झूमते हुए पहुंच गए। बृजमोहन अग्रवाल ने सभी नेताओं का हाथ पकड़ा और एक साथ नाचने लगे।डॉ रमन सिंह ने दोनों हाथों से तालियां बजाकर नाच रहे थे। एक मौका ऐसा भी आया जब सींग लगा हुआ बस्तर का मशहूर मुकुट सांसद रामविचार नेताम ने पहन लिया और नाचने लगे। ऐसा ही मुकुट बृजमोहन अग्रवाल ने पार्टी अध्यक्ष विष्णु देव को पहनाया। कुछ देर तक विष्णु देव इसे पहने हुए थे फिर बृजमोहन खुद ये मुकुट पहनकर नाचने लगे। काफी देर तक नेता यूं ही मस्ती में नाचते रहे। कल से चल रही डांस पार्टी की यह मस्ती आज भी रायपुर से लेकर दिल्ली तक वायरल हो रही है और लोग तरह तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं। लेकिन भाजपा नेताओं ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

पाठको की राय