Tuesday, October 20th, 2026

अमेरिका के न्यूयॉर्क में ई-बाइक की बैटरी से छह मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, भारतीय पत्रकार की दर्दनाक मौत

वाशिंगटन.

अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक छह मंजिला इमारत में आग लगने से हुए हादसे में भारतीय पत्रकार फाजिल खान की मौत हो गई। 27 साल के फाजिल न्यूयॉर्क स्थित मीडिया कंपनी द हेचिंगर रिपोर्ट के पत्रकार थे और मैनटेहन में रहते थे। मैनहेटन के सेंट निकोलस पैलेस पर छह मंजिला रिहाइशी इमारत में लिथियम आयन बैटरी के चलते आग लगी और देखते ही देखते इसने भीषण रूप ले लिया।

आग में फाजिल खान की मौत हो गई जबकि 18 अन्य लोग घायल हो गए। न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने खान की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि फाजिल खान की मौत के बारे में जानकर दुख हुआ। दूतावार ने कहा कि फाजिल के शव को भारत में उनके परिवार को वापस भेजने के लिए हर संभव सहायता की जाएगी। महावाणिज्य दूतावास ने कहा कि वह खान के परिवार और दोस्तों के संपर्क में है।

कौन थे फाजिल खान?
द हेचिंगर रिपोर्ट वेबसाइट पर के अनुसापर, फाजिल खान उनके यहां एक डेटा रिपोर्टर के तौर पर काम कर रहे थे। उनका काम शिक्षा डेटा को इकट्ठा करना, उसका विश्लेषण करना और असमानता उजागर करने और शिक्षा में नवाचार की जांच करने के लिए अन्य पत्रकारों के साथ सहयोग करने का था। फाजिल ने 2021 में कोलंबिया जर्नलिज्म स्कूल से डेटा जर्नलिज्म में स्नातक किया था। खान को स्कूल के ग्लोबल माइग्रेशन प्रोजेक्ट के लिए पोस्ट-ग्रेजुएट फेलो के रूप में भी चुना गया था। फाजिल अमेरिका जाने से पहले भारत में भी कई मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके थे। 2020 में स्नातक की डिग्री के लिए न्यूयॉर्क चले गए थे।

हेचिंगर रिपोर्ट ने फाजिल खान की मौत पर संवेदना व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। एक्स पर अपने पोस्ट में हेचिंगर ने लिखा, हमें शनिवार को पता चला कि द हेचिंगर रिपोर्ट के डेटा रिपोर्टर फाजिल खान की न्यूयॉर्क शहर की इमारत में आग लगने से मौत हो गई, जहां वह रहते थे। ऐसे शानदार सहकर्मी और अद्भुत व्यक्ति को खोने से हम सदमे में हैं, हम हमेशा उनको प्यार से याद करेंगे। हमारी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं।

 

#Indian journalist#dies tragically in America#massive fire#breaks six-storey building#New York#e-bike battery

Source : Agency

पाठको की राय