Monday, October 19th, 2026

कोरबा के एसएस प्लाजा में भीषण आग, कई दुकानें जलकर खाक, दमकल की 14 गाड़ियां मौके पर

कोरबा

कोरबा के एसएस प्लाजा में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई. घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई है. पद्मिनी ज्वैलर्स, बालाजी स्टील सहित कई दुकानें आग की चपेट में आ गई. सूचना पर दमकल की 10 से अधिक गाड़ियां और 3 पानी टैंकर मौके पर पहुंची गई है. घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है.

जानकारी के मुताबिक, पद्मिनी ज्वैलर्स और बालाजी स्टील सहित अन्य दुकानों को सबसे ज्यादा नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है. आग इतनी भीषण है कि अबतक काबू नहीं पा जा सका है. 14 दमकल वाहनों और 3 पानी टैकर की मदद ली जा चुकी है. फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है.

आग बुझाने में दमकल टीम को आ रही दिक्कत

मौके पर मौजूद अधिकारियों ने आग बुझाने में आ रही दिक्कतों को देखते हुए जेसीबी और हाइड्रा बुलवाए हैं. जिनकी मदद से आग की चपेट में आए दुकान के प्रथम तल को तोड़ा जा रहा है. वहीं निगम जल आपूर्ति को जारी रखने के लिए टैंकर को रवाना किया है.

 

#SS Plaza#Korba#Massive fire

Source : Agency

पाठको की राय