Wednesday, October 21st, 2026

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बड़ा आतंकी हमला हुआ, चौकी को लगाई आग, सात की मौत और 11 घायल

पेशावर
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में शुक्रवार को बड़ा आतंकी हमला हुआ है। पाकिस्तान तालिबान से जुड़े आतंकवादियों ने एक सुरक्षा चौकी को निशाना बनाया। हमले में सात सुरक्षाकर्मियों की मौत हुई और 11 अन्य घायल हैं। अधिकारियों के मुताबिक हमला पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर स्थित तिराह घाटी में हुआ।

इस समूह ने ली जिम्मेदारी
हाफिज गुल बहादर समूह ने इंटरनेट मीडिया पर हमले की जिम्मेदारी ली है। इस समूह ने फरवरी में तारिक अफरीदी समूह के साथ गठबंधन किया था। इसे तारिक गेदर समूह के नाम से भी जाना जाता है। खास बात यह है कि यह समूह तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) का सहयोगी संगठन है।

चौकी को आग के हवाले किया
अधिकारियों के अनुसार आतंकवादियों ने औरकजई स्काउट्स चेक पोस्ट पर कब्जा करने की कोशिश की। हमले के बाद में चौकी पर आग लगा दी। हमले में आतंकवादियों ने विस्फोटक और रॉकेट से चलने वाले ग्रेनेड का इस्तेमाल किया।

 

#Terrorists linked to Pakistan Taliban targeted

Source : Agency

पाठको की राय